निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, समिति के सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका

देहरादून, 03 मई 2026: जनसेवा के उद्देश्य से सामाजिक सेवा सुरक्षा समिति द्वारा बलूनी अस्पताल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। देहरादून में ख़राब मौसम होने के बावजूद भी शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय पार्षद श्री दिनेश केमवाल जी द्वारा रिबन काटकर कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने इस अवसर पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श के साथ दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं। इस दौरान सामान्य रोगों, ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई।

इस अवसर पर सामाजिक सेवा सुरक्षा समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति के कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण, मरीजों की व्यवस्था, डॉक्टरों के समन्वय और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, खासकर उन लोगों तक जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने आगे भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं और इससे लोगों को समय पर उपचार और जागरूकता दोनों मिलती है।

“सेवा ही संकल्प है, मानवता ही धर्म है” के मूल मंत्र के साथ समिति द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। कार्यक्रम में समिति के वेद प्रकाश, विपिन सिंह, सुगंती कश्यप, राजीव मैथ्यू, पूनम सिंह, राहुल राजपूत, नीतू कश्यप, भाग्यवती चौहान, बीरेन्द्र कश्यप, पूनम सिंह, संदीप, हेमंत शर्मा, सुशील कश्यप, नासिर अहमद, बलूनी अस्पताल से डॉ. दिनेश नौटियाल, M.B.B.S., M.S., ऑर्थोपेडिक सर्जन, कंसल्टेंट, डॉ. विष्णु वाजपेयी (M.B.B.S., M.S., ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. संदीप कुमार टोंडेन- एमबीबीएस, एमडी, मेडिसिन (वरिष्ठ चिकित्सक)

डॉ. प्रीति पांडे, एम.बी.बी.एस, एम.एस. , स्त्री रोग विशेषज्ञ,
डॉ. प्रणिता उनियाल, बी.डी.एस, द्रवेश नौटियाल , C.E.O , बलूनी हॉस्पिटल, कन्हैया पुरोहित, गौरव गुसाईं, (फार्मेसिस्ट ), धीरज रावत , सरिता ( नर्सिंगg स्टाफ ) and राकेश सुयाल ( P.R.O. ) आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *